दिशा परमार-राहुल वैद्य बनने वाले हैं मम्मी-पापा!, TMKOC की बबीता जी बनीं बिजनेस वुमन

By: Pinki Sat, 19 Feb 2022 09:12:49

दिशा परमार-राहुल वैद्य बनने वाले हैं मम्मी-पापा!, TMKOC की बबीता जी बनीं बिजनेस वुमन

दिशा परमार (Disha Parmar) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) दोनों 17 फरवरी को साथ में एक डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। पैपराजी ने दोनों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। दोनों ने पैपराजी को निराश नहीं किया और पोज दिए। उसके बाद तस्वीरें वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर दिशा की प्रेग्नेंसी के कयास लगने शुरू हो गए। दरअसल, इस दौरान दिशा ने ओवरसाइज्ड ऑरेंज शर्ट और जींस पहनी थी और राहुल ने ब्लैक टीशर्ट के साथ डेनिम में हैंडसम हंक लग रहे थे। दिशा को ओवरसाइज्ड शर्ट में लोग ये सोचने लगे कि अपना बेबी बंप छुपाने के लिए उन्होंने ढीले कपड़े पहने हैं।

सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी को लेकर मचे जबरदस्त हंगामे के बाद दिशा परमार ने खुद इस मामले से पर्दा उठाया। दिशा ने इंस्टाग्राम पर क्लियर करते हुए लिखा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।

tv gossips,disha parmar,rahul vaidya,taarak mehta ka ooltah chashmah,disha parmar pregnant,munmun dutta,entertainment

एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

दिशा लिखती हैं, 'आज के बाद कभी भी ओवरसाइज शर्ट पहनकर बाहर नहीं जाऊंगी, कभी भी नहीं। यह पोस्ट उन लोगों के लिए है जो जानने के लिए इच्छुक हैं, मैं उनको बता दूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हंसने वाली इमोजी बनाई है। साथ ही रोने वाली भी बनाई है, क्योंकि वह ओवरसाइज कपड़े अब नहीं पहन सकेंगी।

दिशा परमार ने पिछले साल 16 जुलाई को राहुल वैद्य के साथ 7 फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की थी। तभी से फैन्स खुशखबरी सुनने के लिए बेताब हो रहे हैं। इस समय दिशा परमार 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नकुल मेहता संग प्रिया की भूमिका में नजर आ रही हैं। इसके अलावा राहुल वैद्य भी अपने कई म्यूजिक वीडियोज में व्यस्त चल रहे हैं।

tv gossips,disha parmar,rahul vaidya,taarak mehta ka ooltah chashmah,disha parmar pregnant,munmun dutta,entertainment

फूड बिजनेस में एंट्री

मनोरंजन जगत के सितारे अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ साइड बिजनेस में भी हाथ आजमाते रहते हैं। इस लिस्ट में अब लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में ‘बबीताजी’ (Babita Ji) का रोल निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपना नया बिजनेस शुरू किया है। मुनमुन दत्ता ने फूड बिजनेस में एंट्री की है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर दी है। मुनमुन इसमें अपने नए काम को लेकर काफी एक्साइटेड लग रही हैं।

मुनमुन दत्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने नए बिजनेस के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने फूड बिजनेस में कदम रखा है। मुनमुन खाने को लेकर काफी पेशनेट रही हैं, इसलिए उन्होंने फूड बिजनेस में एंट्री की है। अपने वीडियो में मुनमुन दत्ता ने अपने नए काम से संबंधित कई जानकारियां शेयर की हैं।

हालांकि, मुनमुन दत्ता इस बिजनेस में अकेली नहीं हैं। ये काम उन्होंने अपने राखी भाई और रेड चिली एंटरटेनमेंट के ओनर केयूर सेठ भी हैं। मुनमुन और केयूर एक-दूसरे को करीब 14 सालों से जानते हैं। ऐसे में अपने राखी भाई के साथ काम करने को लेकर भी मुनमुन काफी खुश हैं।

मुनमुन दत्ता के नए काम के बारे में

मुनमुन दत्ता बताती हैं कि ये एक क्लाउड किचेन है, जिसमें Monk Spoon, Feb87, थेपला जैसी चीजें शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने वेंचर लॉन्च के बिहाइंड द सीन भी दिखाए। खास बात ये है कि मुनमुन दत्ता के सभी प्रोडक्ट Zomato और Swiggy में भी उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़े :

# जाह्नवी कपूर ने बेडरूम से शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें, बोल्ड फोटो देख फैंस के उड़े होश

# Urfi Javed ने अपनी बॉडी पर करवाया पेंट, यूजर्स बोले- बख्श दो हमें

# अपनी ड्रेस से परेशान हुई Sunny Leone, कपड़ों में टांके-पिन मारकर चला रहीं काम; देखे वीडियो

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com